प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महात्मा गांधी जी के 150 वी जयन्ती के अवसर पर गांधी जी के विचारों को आमजन तक पहुँचाने के लिए भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांच की अध्यक्ष व भिलाई नगर निगम की पार्षद सुभद्रा सिंग के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया । यह गांधी विचार पदयात्रा की शुरूआत महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पूजा पाठ कर की गई। गांधी विचार पदयात्रा में शामिल लोग सर पर गांधी टोपी पहने हुए थे। और महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गुनगुना रहे थे। इसके आलावा गांधी जी के नारे भी लगा रहे थे। पदयात्रा भिलाई टाउनशिप क्षेत्र सेक्टर 7 से शुरू हुई। जो सम्पूर्ण टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण करते हुए। वापस सेक्टर-7 में समाप्त हुई। शहर हो या गांव, हर जगह महात्मा गांधी के विचार गूंजने लगे है। गांधी विचार पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने गांधी के विचारों की प्रासंगिकता बताने की शुरुआत की है। महात्मा गाँधी ने देश को अहिंसा में मार्ग पर चलते हुए आजादी दिलाई उनके सिद्धान्तों पर चलते हुए ही भारत ने 70 वर्षो में सम्पूर्ण विश्व में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश सरकार ने भी गाँधी जी की करूणा को अपना मूलमंत्र बनाया है। गाँधी जी के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। ललिता सिंह टी इन्द्रा कल्पना मीना मिश्रा सोफ़िया कलसियाँ विमला यादव विनोद गढ़पल्लीवार संतोष देवनगं अंकुश पिल्ले ए बी शंकर राकेश वर्मा गोहर अली सेलेश विकास सिंह मुकेश सिंह राणा प्रताप सिंह नोमी राम बेजनाथ यादव एस आर पवार सी एन गिरी आर बी के राव संजय प्रमोद सिंह भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।