• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

मारपीट की शिकायत पर पहुंची पुलिस से मारपीट, आरोपितों के बचाव में थाने पहुंचे कांग्रेसी - जामुल थाना क्षेत्र के फौजी नगर की घटना, दिन भर के हंगामे के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पीए. ओझा,

भिलाईनगर(जामुल).6/12/19 - जिले में पुलिस कर्मियों के साथ हो रही मारपीट की घटना पर अंकुश नहीं लग पाने अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात को जामुल के फौजी नगर में मारपीट की घटना हुई जिसकी सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते हीं विवाद कर रहा एक पक्ष पुलिस से ही उलझ गया और जवानों के साथ मारपीट कर दीया। रात में ही घटना की जानकारी थाने तक पहुंची, लेकिन दोपहर तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। इधर कुछ कांग्रेसी, पुुलिस से मारपीट करने वाले आरोपितों के बचाव में थाने पहुंचे। दिन भर चले हंगामे के बाद आखिरकार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हो पाया।

जानकारी के अनुसार फौजी नगर जामुल में दीनबंधु तांडी के यहां सगाई का कार्यक्रम था। रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां पर लगाए गए टेंट को टेंट संचालक निहाल ठाकुर व उसके कर्मचारी निकाल रहे थे। इसी दौरान आरोपित मितेंद्र सिंह, सूरज सिंह व अन्य लोग वहां पहुंचे और टेंट का सामान निकालने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर आरोपित मितेंद्र सिंह, सूरज सिंह और अन्य आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया।

टेंट संचालक निहाल ठाकुर ने डायल 112 पर फोन कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर जामुल थाने का सिपाही श्याम सिंह व डायल 112 छावनी के दो सिपाही इसरार अहमद और उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपित मितेंद्र सिंह, सूरज सिंह व अन्य लोगों ने तीनों जवानों से विवाद शुरू कर दिया। तीनों आरोपितों व उसके सहयोगियों ने सिपाहियों से मारपीट की और पुलिस की शासकीय वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। थाने में दिन भर के हंगामे के चलते सिपाहियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जब एसएसपी अजय यादव को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन जामुल पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। जिस पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सका।



विवाद के बाद दो पक्ष आए सामने


टेंट हाउस संचालक निहाल ठाकुर अखिल भारतीय उड़िया समाज के वैशाली नगर का अध्यक्ष भी है। उसके साथ मारपीट की घटना के विरोध में उड़िया समाज के केदारनाथ महानंद, तरुण निहाल, लखपति सोना, दीनबंधु तांडी, राजेंद्र नाग, किशोर व अन्य पदाधिकारी जामुल थाने पहुंचकर मारपीट करने वालों पर अपराध दर्ज करने की मांग की। वहीं आरोपित मितेंद्र सिंह और सूरज सिंह के बचाव में कुछ कांग्रेसी थाने पहुंचे और पुलिस जवानों पर ही मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कांग्रेसियों का कहना था कि जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज किया गया है वह गलत है।

 छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय सेवक से मारपीट, तोड़फोड़ और मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एक आरोपित सूरज सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बयान के आधार पर आरोपितों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review