• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

रायपुर मेडिकल कॉलेज की नई डीन डॉ. नागरिया बनीं, यहां दूसरी बार हुई महिला डीन की नियुक्ति

रायपुर।  पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नई डीन की नियुक्ति कर दी गई है। अब रायपुर मेडिकल कॉलेज में ऑब्स एंड गायनी विभाग की एचओडी डॉ. तृप्ति नागरिया नई डीन होंगी। इसके पहले गायनी विभाग की एचओडी रहीं डॉ. आभा सिंह डीन रह चुकी हैं। पद पर रहते हुए उन्होंने वीआरएस ले लिया था। दूसरी ओर डॉ. विष्णु दत्त डीन के प्रभार से मुक्त हो गए हैं। वे चिकित्सा शिक्षा संचालक बने रहेंगे। राज्य शासन ने मंगलवार को नई नियुक्तियों के संबंध मंे आदेश जारी किया है। दरअसल, यहां दूसरी बार महिला डीन की नियुक्ति की गई है। 

डॉ. नागरिया पहले सिम्स बिलासपुर की डीन रह चुकी हैं। हाल ही में कुछ विवादों के बाद उन्हें वापस रायपुर बुलाया गया था। वे गायनी विभाग की एचओडी बनी रहेंगी। साथ ही डीन का काम भी करेंगी। वहीं सिम्स के प्रभारी डीन डॉ. केके सहारे व कांकेर के प्रभारी डीन डॉ. एमएल गर्ग को डायरेक्टर प्रोफेसर के स्थान पर अब डीन का वेतनमान दिया जाएगा। इस संबंध में भी राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

(TNS)

STORY: रायपुर मेडिकल कॉलेज

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review