रायपुर। तिल्दा इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को सूने में फेंककर हत्यारे भाग गए है। कुंती बाई साहू उम्र 55 वर्ष का शव पानी टंकी में मिला था। मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी। वह राइस मिल में हमाली का काम करती थी।
बताया जाता है कि आरोपियों ने महिला का गमछे से गला घोटा है। वहीं, हत्या के बाद गले मे ही गमछा छोड़कर भाग गए है। घटना की सूचना के बाद तिल्दा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया कर आगे की जांच में जुट गई है।
(TNS)