रायपुर.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा या हमारी विचारधारा के समर्थक साथी आएंगे तो जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे पढ़े-लिखे लोग गाँव में जाकर काम कर रहे है और वहां की तकदीर बदल रहे हैं। श्री शिवप्रकाश रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर आहूत भाजपा की दूसरे दिन की सम्भागवार बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विस्तार से मार्गदर्शन कर रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारे आने वाले कार्यक्रम भी रचनात्मक और युवाओं पर केंद्रित हों। ऐसा होता है तो हम गाँवों को भी क्रिएटिव सोच के लोग दे सकेंगे। ऐसा करने पर जनता भी मानेगी कि आप नई पीढ़ी को एड्रेस कर रहे हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी को समझती है और आने वाला समय टेक्नोलॉजी का है। हमें ऐसे युवाओं को भी मुख्यधारा में लाना होगा। भाजपा के लोग चुनकर आयेंगे तो जनता का पैसा बर्बाद होने से बचाएंगे। नए चेहरे खासकर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना है।
घोटालेबाजों के जेल में जाने का सिलसिला शुरू है: CM साय
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की जीत की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कांग्रेस जितने वोट नहीं हासिल कर सकी उससे ज्यादा वोटों से हमने जीत हासिल की। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। सदस्यता अभियान की सफलता पर भी मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। हम सब फिर से जनता जनार्दन को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। हम जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड भी रखेंगे कि कैसे हमने केवल एक वर्ष में ही कई कार्यों को सफलता से जनता के सहयोग से किया है। नक्सलवाद पर मिली सफलता की चर्चा पूरे देश में है। हम छत्तीसगढ़ को जल्दी इससे मुक्त कराने जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। 8 लाख प्रधानमंत्री आवास के साथ नक्सल प्रभावित पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास राज्य सरकार ने विशेष आग्रह पर केंद्र से स्वीकृत कराए हैं। बस्तर ओलंपिक में बस्तर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। 150 से ज्यादा ऐसी जगहों पर टॉवर लग रहे हैं, जहां कोई काम करने से डरता था। किसानों, युवा, महिलाओं के लिए अनेक कार्य करने के साथ अब हम बुजुर्गों के लिए नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। घोटालेबाजों के जेल में जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगरीय निकायों को 2 हजार करोड़ की बड़ी राशि दी गई है। पंचायतों में भी विकास का काम चल रहा है। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं को स्थापित करने का चुनाव है। हम पूरी ताकत से और गंभीरता से इस पर कार्य करेंगे।
ये चुनाव कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देने वालाः नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि हम सब इस बात को सदैव याद करते हैं जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जब तक पंचायत से पार्लियामेंट तक हमारी सरकार नहीं बनेगी, तब तक संतुष्ट नहीं होंगे। ये चुनाव कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देने वाले चुनाव हैं, लीडरशिप बनाने का चुनाव है। हम सब यह तय करें कि हमारी इन चुनावों में भूमिका क्या होगी? हिमाचल हो या कर्नाटक, कांग्रेस की सरकारों का हाल देखें जो अपने किए वादे पूरे नहीं कर पाई है। लेकिन, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने जो काम किया है वह ऐतिहासिक है। अपने कई वादे केवल कुछ महीनों के भीतर ही पूरे कर दिए। चुनावी रणनीति व आगामी कार्यक्रमों पर भी श्री नवीन ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
पंचायत से पार्लियामेंट तक BJP प्रतिनिधि नेतृत्व करें: किरणदेव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में पहले रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत और महाराष्ट्र चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की सफल भूमिका हेतु भी बधाई दी। श्री देव ने कहा जनता भी अब चाहती है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा के प्रतिनिधि नेतृत्व करें। विधासनभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत में अब हमें बड़ी जीत