पीए. ओझा,
दुर्ग.5/12/19 - भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अपनी सेवा देने वाले ये सभी ठेका श्रमिक कर्मचारी अटेंडेंट , लॉन्ड्री एवं सफाई कर्मचारी हैं। प्रबंधन एवं ठेकेदारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए लगभग 300 कर्मचारी प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अपनी आवाज बुलंद करते हुये सभी एक जुट होकर अस्पताल में केजुअल्टी के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों की संख्या लगभग 300 की है। जिन्हें विगत अक्टूबर माह से वेतन और बोनस नहीं मिलने की वजह से हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा है। हड़ताल के कारण अस्पताल में कई सेवाएं प्रभावित हैं। साथ ही मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं सफाई के अभाव में बंद हो गई हैं। अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन और ठेकेदार से किसी प्रकार के ठोस आश्वासन के अभाव में मजदूरों का आंदोलन जारी है। आंदोलन को लेकर सीटू के महासचिव योगेश कुमार सोनी ने कहा की श्रमिकों को उनका वाजिब हक जब तक नही मिल जाता। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।