• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

भिलाई के मैंत्री बाग में शेर को ठंढ से बचाने प्रबंधन ने लिया अलाव का सहारा


पीए. ओझा,


 भिलाईनगर-- कड़कड़ाती हाड़ कंपाने वाली ठंड इन दिनों पूरे देश मे पड़ रही है। लोग ठंड से बचने तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। दुर्ग जिले में पिछले 10 दिनों से जोरदार कपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। पारा इन दिनों 6 डिग्री तक जा पहुचा है। ठंड इतनी की जंगल के राजा को भी ठंड लगने लगी है। इन दिनों जंगल का राजा शेर भी ठंड सिकुड़ गया है। ठंड को देखते हुए मैत्री गार्डन में प्रबंधन द्वारा जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।


ठंढ से जानवरों को बचाने हर वर्ष मैत्री बाग में की जाती है उचित व्यवस्था


भिलाई के मैत्री गार्डन में सैकडों जानवर हैं। जिसमें चिड़िया तोता से लेकर वाइट टाइगर तक मौजूद है। वर्तमान में 6 शेर इस बाग को शोभा बढ़ा रहे है। तो वहीं सर्दियों के मौसम में शेरों को परेशानी न हो इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। शेरों के पिंजरे के बाहर अंगेठी(अलाव) जलाया जा रहा है। जिससे उन्हें मौसम की मार ना झेलनी पड़े रोज सुबह ओर रात को अलाव जलाकर उन्हें राहत देने की कोशिश की जा रही है। ग़ौरतलब है। ठंड के मौसम में शेरों को काफी तकलीफ होती है। जिसे देखते हुए जू प्रबंधन द्वारा ये फैसला लिया गया है।


STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review