• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

डुंडेरा तालाब घोटाले की जांच करेगा रिसाली निगम

भिलाई निगम के चर्चित घोटालों में से एक डुंडेरा तालाब घोटाले की जांच अब रिसाली निगम करेगा। निगम आयुक्त ने इसकी पूरी फाइल मंगाई है। जल्द ही इसकी जांच शुरू होगी। भिलाई निगम में यह मामला फाइलों में दब गया था।

बता दें कि 2016 में भिलाई नगर निगम के डुंडेरा वार्ड में स्थित तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण का टेंडर निकला था। टेंडर 68 लाख का था। इस 68 लाख के टेंडर में महज आठ से दस लाख का ही काम हुआ। बाकी पैसे का ठेकेदार व अधिकारियों के बीच बंदरबाट हो गया। इसकी जांच की कई बार मांग की गई, लेकिन जांच आज तक नहीं हो सकी।

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review