• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

अमरिंदर ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- केंद्र किसानों का मुद्दा सुलझाती है तो भाजपा से गठबंधन को तैयार

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस छोड़ने के करीब एक महीने बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। इसके साथ ही यह संकेत भी दिया कि अगर केंद्र सरकार किसानों का मुद्दा सुलझाती है तो वह भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं। कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

ठुकराल ने कैप्टन की ओर से लिखा-पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। मैं जल्द पंजाब के लोगों की सेवा के लिए नई पार्टी का एलान करूंगा। इसमें उन किसानों का भी हित होगा जो एक साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर किसान आंदोलन का समाधान निकलता है तो उम्मीद है कि आने वाले चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीटों का बंटवारा होगा। साथ ही समान विचारधारा के दलों से भी गठबंधन होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ दिन बाद कैप्टन ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उनके भाजपा के साथ जाने की अटकलें चल रही हैं।

(TNS)


STORY: भाजपा से गठबंधन

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review