• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

भिलाई के तबला वादक भाई-बहन पर कनाडा की संस्था ने बनाई डॉक्यूमेंट्री

भिलाई। हुनर हो तो देश क्या विदेश में भी उसकी गूंज सुनाई देती है। हुनर बेहतरीन हो तो दुनिया ढूंढ़ती है। फिर चाहे वो देश के किसी भी शहर की गली में ही क्यों न बैठा हो। ऐसे ही भिलाई के कलाकार भाई-बहन को कनाडा की एक संस्था खोजते हुए आ गई। ये भाई-बहन तबला बजाते हैं। ऐसा तबला जो मुग्ध कर दे। संस्था ने भाई-बहन की संगीत यात्रा पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की है जो 19 मार्च को प्रसारित की जाएगी।


छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के भिलाई (bhilai) शहर में केवल लोहा ही नहीं बनता, यहाँ संगीत का भी शानदार माहौल है। भिलाई के रिसाली क्षेत्र में रहने वाले रामचंद्र सर्पे (ramchandra sarpe) और उनकी बहन पूनम सर्पे (poonam sarpe) छत्तीसगढ़ में एक जाना-माना नाम हैं। रामचंद्र जहाँ देश के अलावा विदेशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बहन पूनम ने देश भर में अपनी कला का डंका बजा रहीं हैं। 


भाई-बहन का तबला सुनकर कनाडा की संस्था सर्व अकाल म्यूजिक सोसाइटी ऑफ कैलगरी (sarv akal music socity of calgary) दोनों को खोजते हुए भिलाई आ गई। संस्था ने दोनों भाई-बहन की संगीत यात्रा पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई है। डॉक्यूमेंट्री का नाम 'बीट्स विथ सर्पे ब्रदर एंड सिस्टर' (beats with sarpe brother and sister) रखा गया है। संस्था की क्रिएटिव डायरेक्टर अंकिता साहा (ankita saha) ने इसके लिये बाकायदा कोलकाता से वीडियोग्राफी टीम भेजी। कोलकाता के पार्थ मित्रा (parth mitra) ने इसे शूट किया है। डॉक्यूमेंट्री में दोनों भाई-बहन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के इंटरव्यू को भी शामिल किया गया है।


इसमें भाई-बहन की संगीत यात्रा की शुरुआत, संघर्ष को शामिल किया गया है। जीवन की कुछ रोचक बातें भी इस डॉक्यूमेंट्री में शामिल की गईं हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कनाडा के विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म के अलावा संस्था के यूट्यूब चैनल सर्व अकाल टीवी (sarv akal tv) पर प्रसारित की जाएगी। प्रसारण की तारीख 19 मार्च तय की गयी है। भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से इसे संस्था के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review