पीए. ओझा,
दुर्ग.9/11/19 - नगरीय निकाय चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन था जिसे लेकर दिन भर जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्यशियों समेत पार्टी के नेताओं की हलचल रही। दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद ने बताया कि दुर्ग नगर निगम चुनाव में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 353 थी। जिसमें कि आज 53 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डो में अब 300 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं भिलाई नगर निगम के 2 वार्डों के उपचुनाव में 12 में से 6 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। कुम्हारी नगर पालिका के 24 वार्डो में 85 में से 2 ने नाम वापस लिया है। अहिवारा नगर पालिका के 15 वार्डो में 67 में से 11 ने नाम वापस लिया है। नगर पंचायत धमधा में 49 में से 2 लोगो ने नाम वापसी की तो पाटन में 49 में से आठ लोगों ने नाम वापस लिया और उतई में 73 में से चार लोगों ने नाम वापसी की है। जिले जिले में 7 नगरीय निकाय चुनाव में कुल 688 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था जिसमे दुर्ग नगर निगम समेत अन्य निकाय में 86 लोगो ने नाम वापस ले लिया है। जिले में 7 निकायों में अब 602 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इन सभी प्रत्यशियों के किस्मत का फैसला अब जनता के हाथों मे है।