• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

आयुष्मान कार्ड के तहत सेक्टर-9 अस्पताल समेत भिलाई सेल के 14 अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज

भिलाई.20/12/19.

छत्तीसगढ़ अस्पतालों में शुमार रहा भिलाई के सेक्टर-9 में अब लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सकेगा. इस योजना का लाभ सेल के सभी 14  अस्पतालों में मिलेगा. जहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की जाएगी जिससे भिलाई में बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में संयंत्र के कर्मचारियों के साथ अब गैर कर्मी भी इस योजना के अंतर्गत उपचार करा सकते है.      आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सेल के 14 अस्पताल जो भिलाई, राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर सहित अन्य जगहों के सेल अस्पतालों में लोगो को मिलेगी मुफ्त इलाज सेवा.

जन आरोग्य योजना की विषेश बातें                                                                              आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है जो प्रति साल में  हर एक परिवार 5 लाख रुपए का कवर प्रदान करती है. जिसमें लगभग 50 करोड़ गरीब और कमजोर परिवार शामिल हैं. यह भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिससे देश की वंचित आबादी को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. यह समझौता ज्ञापन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कवरेज को बढ़ाने का एक तरीका भी है.

भिलाईनगर को मिलेगा नई सुविधाओं का लाभ                                                                            बीएसपी में सेक्टर-9 अस्पातल प्रबंधन योजना को लागू करने की तैयारी में जुटे है. यहां बोकारो पैटर्न के अनुसार योजना के आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में ही खाली बिल्डिंग को अपग्रेड करने का विचार चल रहा है. बोकारो में 30 बिस्तर की सुविधा की गई है.

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review