• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

BSP जमीन पर बन रहे अवैध मकान ध्वस्त

भिलाई इस्पात संयंत्र की जमीन पर कब्जेदारों का दायरा बढ़ता जा रहा है। मरोदा में तेजी से अवैध मकान के साथ ही बस्तियां बसती जा रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेकर नगर सेवाएं विभाग के अतिक्रम तोड़ू दस्ते की टीम ने बुधवार को कई निर्माणों को ध्वस्त किया। कमरा और शौचालय तक बना दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान कब्जेदार वहां से खिसक लिए गए थे। आसपास के लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन एक्शन में टीम को देख वहां से भी हट गए। बीएसपी अधिकारियों का कहना है कि भिलाई रिफ्रेक्ट्री यूनिट के आसपास कार्रवाई की गई है। पक्का मकान बनाया जा रहा था। दीवार को गिरा दिया गया है। मलबा वहीं पड़ा है।

                   

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review