• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी तीन दिन के प्रवास पर आज आएंगी छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रदेश में भाजपा ने 2023 के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने आदिवासियों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा बस्तर संभाग में फोकस कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी तीन दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे 19 फरवरी को सुबह 12 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। अपने तीन दिन के दौरे में वे दंतेवाड़ा, कोंडागांव जिलों में बैठक करने के साथ ही तीन विधानसभाओं की बैठक में भी शामिल होंगी। 


प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि जगदलपुर आने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री पुरंदेश्वरी दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगी। वहां जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों, महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। 20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी और वहां के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। अगले दिन 21 फरवरी को वे कांकेर जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। साथ ही अंतागढ़, कांकेर और भानुप्रतापपुर विधानसभा की बैठक में शामिल होंगी।

(TNS)

STORY: पुरंदेश्वरी

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review