रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हुआ है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।
हिल गया है पूरा इलाका
बीजापुर में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए महापौर पदों का आरक्षण तय हो गया है। रायपुर समेत 5 निगमों में अगली मेयर महिला होंगी। यह आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के माध्यम से पूरी हुई। इसमें 14 नगर निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अब रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनी जाएंगी।
छत्तीसगढ़ में हैं कुल 14 नगर निगम
छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। इनमें से 10 में चुनाव होने हैं। सभी 14 निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रायपुर में संपन्न हुई। इसके लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया गया। इस प्रक्रिया में रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए महापौर पद आरक्षित हुए हैं। इसका मतलब है कि इन तीनों शहरों में अगली मेयर महिला होंगी।
इन जगहों पर होंगी महिला मेयर
वहीं, बीरगांव में सामान्य महिला, दुर्ग में ओबीसी महिला, भिलाई में सामान्य महिला, बिलासपुर में ओबीसी, रायगढ़ में एससी और धमतरी सामान्य महिला के लिए है।