• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

ब्लू हेल गेम ने ली एक ओर छाात्र की जान

भिलाई। ऑन लाइन गेमिंग के एडिक्शन से जहां बहुत से किशोरों और युवाओं के दिमाग पर नकारात्मक असर पर रहा है, वहीं इसका चस्का बेहद घातक भी साबित हो रहा है। शहर के एक स्कूली छात्र ने एक इंटरनेट गेम के एडिक्शन के दौरान आत्मघाती कदम उठाया और अपने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय बालक कक्षा 10वीं का छात्र था और कुछ दिनों बाद उसकी वार्षिक परीक्षाएं होने वाली थीं। परिजनों के मुताबिक मृत बालक पिछले कई दिनों से दिन-रात मोबाइल में गेम खेलते दिखता था।

पुलिस ने बताया कि जामुल स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला मृत बालक देव कुमार यादव पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर ब्लू ह्वेल गेम खेल रहा था।

                     मृतक के परिजनों ने बताया कि जब से उसने यह गेम अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया था, तभी से वह सिर्फ मोबाइल में ही डूबा रहता था। उसने घर के लोगों और दोस्तों से भी बातचीत करना और मिलना जुलना कम कर दिया था। इसी बीच उसकी परीक्षाएं भी आने वाली हैं, जिसे लेकर परिजनों ने उसे गेम से दिमाग हटाकर पढ़ाई में मन लगाने के लिए समझाइश भी दी थी।इस   गेेेम   की वजह   से    पहले   और    भी   बच्चों    की      जाने   गई   हैंंं।




STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review