• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

सीताफल देख ललचाए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह , चुनाव प्रचार से लौटते हुए सड़क किनारे सीताफल बेच रही महिला से पूछा "कतका कमा लेथस"

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह चित्रकोट उपचुनाव का प्रचार करने गए थे. प्रचार खत्म कर वे रायपुर के लिए रवाना हुए. जब वह वापस लौट रहे थे तो केशकाल के पास रोड किनारे ग्रामीण महिलाएं सीताफल बेच रही थी। रमन सिंह ताजे सीताफल देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा. महिलाओं के पास पहुंचकर सीताफल खरीदा और उसका स्वाद चखा. रमन सिंह ने महिलाओं से सातीफल की तारीफ की और उनकी आमदनी के बारे में जानकारी ली।

महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने का उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। पहले वे क्या बात करे समझ नहीं पाए। लेकिन हिम्मत कर रमन सिंह के सवाल का जवाब दिया। महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री की सहजता देखकर चकित हो गए। आस-पास कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी ने रमन सिंह के साथ मुलाकात को यादगार बनाने फोटो खिंचवाया।

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review