• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

आठ बकायादारों की संपत्तियां होगी कुर्क

  दुर्ग भिलाई,निगम प्रशासन द्वारा शहर के आठ बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क कर बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। कार्रवाई के लिए नगर निगम ने बकायादारों के नामों की सूची तहसीलदार को सौंप दिया है।

   दुर्ग निगम क्षेत्र के बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। एक लाख रुपये से अधिक का बकाया संपत्तिकर नहीं पटाने वालों को टैक्स भुगतान के संबंध में निगम प्रशासन द्वारा निरंतर नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन कुछ बड़े बकायादार कई नोटिस के बाद भी बकाया टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

                निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने ऐसे आठ बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क कर टैक्स वसूल किए जाने का निर्देश दिया है। निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई के लिए ऐसे बकायादारों के नामों की सूची तहसीलदार को सौंप दिया गया है। जिसमें बलदेव सिंह मालवा मालवीय नगर निवासी पर नौ लाख 94 हजार 458 रुपये बकाया है। गंजपारा दुर्ग निवासी गोमती बाई टावरी पर दो लाख 36 हजार 658 रुपये, किरण लाखे अंबे लॉज स्टेशन रोड दुर्ग पर एक लाख 21 हजार दो रुपये, औद्योगिक नगर स्थित कोठारी इंडस्ट्रीज एण्ड सॉ मिल पर 74 हजार 155 रुपये, औद्योगिक नगर स्थित भरत फैब्रिकेटर्स पर 59 हजार 944 रुपये, गंजपारा निवासी भारती देवी मिश्रा पर 57 हजार 703 रुपये, आमदी मंदिर निवासी हरमीत सिंह पर एक लाख 980 रुपये तथा स्टेशन रोड निवासी रीता बया(सांईराम होण्डा) पर एक लाख सात हजार 80 रुपये बकाया है। तहसीलदार को उक्त बकायादारों के नामों की सूची सौंपी गई है, जिनकी संपत्ति को कुर्क कर टैक्स वसूल किया जाएगा।


    

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review